रायपुर, राजधानी रायपुर में कोतवाली थाना पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा के पुत्र हर्षवर्धन शर्मा को एक्सटॉर्शन के मामले ने गिफ्तार किया है।
आपको बता दे कि हर्षवर्धन के विरुद्ध शहर के कई थानों में मामले दर्ज है। पूर्व SSP आरिफ शेख ने गुंडा लिस्ट में हर्षवर्धन का नाम दर्ज किया था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि वह लंबे समय से फरार चल रहा था, आरोपी ने दक्ष जुमनानी से उसके दुकान जाकर ब्याज में दिए हुए पैसों को वापस लेने के बाद भी और अधिक पैसों की मांग कर रहा था।
पैसे नहीं देने पर हर्षवर्धन प्रार्थी को परेशान कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 384 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया,केस दर्ज होने के बाद से ही हर्षवर्धन फरार था। पुलिस को उसकी सुचना मिलने पर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।