रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यहाँ अलग अलग क्षेत्रों से कई नए रोगियों की पुष्टि हो रही है। वही मौतों के आंकड़े में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी तरह स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है। जारी बु लेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 2,284 नए कोरोना रोगियों की पुष्टि हुई है, और 1,277 रोगी स्वस्थ होने के कारण घर छोड़ दिया गया है।] वही आज 16 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार 659 हो गई है। अब तक 1 लाख 98 हजार 316 मरीज ठीक होने के बाद घर को लौट चुके हैं।
जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 128
राजनांदगांव- 171
बालोद- 141
बेमेतरा- 59
कवर्धा- 43
रायपुर- 273
धमतरी- 46
बलौदासर- 124
महासमुंद- 67
गरियाबंद- 49
बटालियन- 116
रायगढ़- 224
कोरबा- 238
जांजगीर- 229
मुंगेली- 31
गौरेला -पेंड्रा-मरवाही- 19
सरगुजा- 55
कोरिया- 49
सूरजपुर- 18
बलरामपुर- 25
जशपुर- 41
बस्तर- 23
कोंडागांव- 20
दंतेवाड़- 47
सुकमा- 06
कांकेर- 22
नारायणपुर- 03
बीजापुर- 11
अन्य राज्य- 06