World Most Expensive Mask: Covid-19 महामारी की वजह से दुनिया भर में घर से बाहर निकलते समय व्यक्ति फेस मास्क लगाने लगा है। फेस मास्क की अनिवार्यता को स्वीकार लिया गया है। अब लोग इसमें भी प्रयोग करने लगे हैं। इजराइल में अब दुनिया का सबसे महंगा फेस मास्क बनाया जा रहा है। गोल्ड और हीरे से बनाए जा रहे इस मास्क की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर (11 करोड़ रुपए) होगी।
इजराइल की यवेल कंपनी के मालिक लेवी ने इस मास्क के ग्राहक की पहचान उजागर नहीं की, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह अमेरिका में रहने वाला चीनी उद्योगपति है। 18 कैरेट सोने में बने इस मास्क में 3600 काले और सफेद हीरे लगाए जा रहे हैं। इसमें N99 फिल्टर भी लगाया जाएगा।