केशकाल थाना अंतर्गत विगत 3 महीने पहले नाबालिग युवती के घर मे घुस कर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया था, जिसके बाद पीड़ित परिवार के शिकायत के बाद केशकाल थाना में अपराध क्रमांक 23/20 धारा 354, 454, 354 (घ) भारतीय दंड विधान 8 पास्को एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था तथा आरोपी युवक की पतासाजी की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रकरण में आरोपी दीपक कुलदीप, पिता राम कुमार कुलदीप, उम्र 28 वर्ष निवासी मस्जिदपारा केशकाल का निवासी है, जो कि विगत 3 महीनों से फरार चल रहा था। जिसके लिए पुलिस लगातार आरोपी की पतासाजी कर रही थी, जिसके बाद केशकाल पुलिस की सक्रियता के चलते दिनांक 25/06/2020 को मुखबिर की सूचना मिलने पर पी.डब्ल्यू.डी कॉलोनी केशकाल में घेराबंदी करके उक्त आरोपी को पकड़ा गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी केशकाल भीमसेन यादव, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार नंदे, भवानी सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक ओंकार बंजारे, आरक्षक हरीश मंडावी, ईश्वर नेताम की सराहनीय भूमिका रही।
Latest article
CG BREAKING : यात्रियों से भरी अनियंत्रित बस का एक्सीडें, कई लोग घायल, पुलिस...
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक तेज रफ़्तार से जा रही नियंत्रित यात्री बस का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे में एक पुलिस...
ईशान किशन ने इतने गेंद में जड़े 19 चौके और 11छक्के, 173 रनों की...
नई दिल्ली: ईशान किशन (Ishaan Kishan)की दमदार पारी के दम पर झारखंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 422 रन बनाए। ईशान के अलावा...
बड़ी खबर : 14,580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी, 9वीं से 12वीं कक्षा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 14,580 नए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया आखिरकार दो साल बाद पूरी हो गई है, लेकिन लोक शिक्षण संचालनालय अभी केवल...