भिलाई। प्रदेश में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर राजधानी रायपुर में इसने विकराल रूप ले लिया है। वहीं आज दुर्ग जिले में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या बेतहाशा रही। प्रदेश में आज 197 नए मरीजों की पहचान हुइ है। इसके साथ की प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 4754 हो गई है। वहीं आज 127 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल प्रदेश में 1282 एक्टिव मरीज हैं। वहीं आज एक मरीज की मौत भी हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। वहीं अब तक 3451 मरीजों को विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज मिले मरीजों में राजधानी रायपुर से सर्वाधिक 57 मरीज, बिलासपुर से 32, राजनांदगांव से 23, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 16, सरगुजा से 14, जांजगीर चांपा से 12, बेमेतरा से 9, जशपुर से 5, कोरबा से 4, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 3-3, बलराम पुर व अन्य जिले से 1-1 मरीज शामिल हैं। सभी पॉजिटिव मरीजों को प्रदेश के विभिन्न कोविद अस्पतालों में इलाज की प्रक्रिया चल रही है।