जबलपुर। NGT के आदेश से कलेक्टर ने शहर में पटाखों पर बैन लगाया है। वहीं पटाखा दुकान बन्द करने के विरोध में व्यापारियों ने आज जोरदार हंगामा किया। कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने दुकानें हटाने मोहलत और मुआवज़ा देने की मांग की है।
प्रदर्शन के दौरान एक व्यापारी बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं व्यापारियों की मांग पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने व्यापारियों को विकल्प दिया है।
प्रशासन ने पटाखा दुकानें शहर से 40km दूर कटंगी में शिफ्ट करने का विकल्प दिया है। उल्लेखनीय है कि एनजीटी ने प्रदूषण और कोरोना के प्रभाव को देखते हुए पटाखों पर बैन लगाया है। इस आदेश से व्यापारियों के सामने फिर से आर्थिक संकट पैदा हो गया। वहीं अब कलेक्टर से मुआवजे की मांग की है।