LinkedIn Tumblr Pinterest Reddit Skype WhatsApp Telegram Share बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर में जहर का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है यह तो हम सब जानते ही है | इसके बावजूद परेशानियों से जूझ रहे लोग इसे पीकर अपनी जान दांव पे लगा देते है| ऐसा ही एक मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है | सरकंडा थाना क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी में मां बेटी ने कीटनाशक पी लिया है। जहर के सेवन से मां की मौत हो गई है वहीं बेटी हालत गंभीर बनी हुई है| पुलिस ने बताया की मौके से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमे बीमारी की वजह से खुदकुशी करने का जिक्र किया गया है| फिलहाल पुलिस मामले की तफतीश कर रही है|