मुंबई:सोनू निगम ने म्यूजिक माफिया का मुद्दा उठाते हुए कहा था- आगे म्यूजिक इंडस्ट्री से भी सुसाइड की खबर सुनने को मिल सकती है। यहां सिर्फ दो कंपनियों का राज है।अदनान सामी ने कहा जिन लोगों को संगीत का जरा सा भी ज्ञान नहीं है वह खुद को भगवान मान बैठे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म कैंप बाजी और बोलिंग को लेकर शुरू हुई बहस अब म्यूजिक माफिया तक पहुंच गई है। सोनू निगम के बाद अब सिंगर अदनान सामी और अलीशा चिनाय ने भी इंडस्ट्री के म्यूजिक माफिया के खिलाफ आवाज उठाई है।