मिली जानकारी के अनुसार घटने का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम सॉकर में एक युगल प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | जिसकी सूचना मिलने पर अकलतरा पुलिस कर्मियों के द्वारा संबंधित मामले को विवेचना में लेकर उक्त विषय में छानबीन की जा रही है| मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के ग्राम सॉकर के लोगों के द्वारा आज सुबह मनीषा सिदार और संजय यादव की लाश गांव के खेत के मेड़ में लगे एक पेड़ पर झूलते हुए देख लोगों में सनसनी फैल गई एवं तत्काल उक्त मामले की सूचना अकलतरा पुलिस कर्मियों को दी गई | मिल रही जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय लड़की मनीषा सिदार ग्राम फरहदा की रहने वाली है एवं 23 वर्षीय लड़का संजय यादव सॉकर का रहने वाला है | लोगे के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि यह घटना बीते रात की है | फ़िलहाल अकलतरा पुलिस कर्मियों के द्वारा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जाँच की जा रही है |