बेंगलुरु। कुख्यात अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्यों को बेंगलुरु में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि राज्य में चोरी और सेंधमारी के 40 मामले हल हो गए हैं, जिसमें 2016 के बाद से अकेले बेंगलुरु के 35 मामले शामिल हैं। पुलिस लंबे समय से इस गिरोह को तलाश रही थी। साथ ही गिरोह के बारे में जानकारी देने वाले के लिए यूपी पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा भी की थी। दोनों चोरों के पास से लगभग 2.5 करोड़ रुपए के 4 किलो आभूषण भी बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों की पहचान फहीम इस्लामुद्दीन (35) और मुरासलीम मोहम्मद अक्स सलीम (42) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं।