खूबसूरती बनी लड़की की मौत की वजह, पहले बाल और भौंह काटे, फिर शरीर पर दिए 33 जख्म


एक 22 साल की लड़की के लिए उसकी खूबसूरती ही परेशानी की वजह बन गई। जिस मकान में वह लड़की रहती थी, उसका मकान मालकिन उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने की कोशिश में लगातार टॉर्चर कर रहा था। इतना ही नहीं जब लड़की तैयार नहीं हुई तो उसने पहले उसके बाल काटे फिर आईब्रो। इसके बाद उसके शरीर पर 33 जगह जख्म दिए। इतना ही नहीं लड़की को 5 दिन तक भूखा प्यासा रखा गया। मकान मालकिन ने लड़की के शव को ठिकाने लगाने की कोशिश भी की, लेकिन उसका राज किसी तरह से खुल गया।
यह चौंकाने वाला मामला आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम का है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि लड़की की हत्या जबरन देह व्यापार में धकेलने का विरोध करने की वजह से की गई है।
पुलिस ने बताया कि मकान मालकिन गुताला वसंता लड़की को देह व्यापार में धकेलना चाहती थी। उसने पहले लड़की को टॉर्चर किया। फिर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस को गुरुवार को 22 साल की एक लड़की का शव मिला था। पुलिस को यह जानकारी उस वक्त मिली थी, जब आरोपी लड़की का अंतिम संस्कार कर रहे थे।